Latest News

केवी अलीगंज के कप्तान बने कृष्णानन्द सिंह व सृष्टि दुबे

लखनऊ– केन्द्रीय विद्यालय अलीगंज द्वितीय पाली की विद्यार्थी परिषद का गठन कर लिया गया है। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार निम्नलिखित विद्यार्थियों को सत्र 2022- 23 के लिए निम्नानुसार दायित्व विद्यालय कप्तान (बालक) कृष्णानंद सिंह 12 अ, (बालिका) सृष्टि दूबे 12 अ और विद्यालय उप कप्तान (बालिका) आंशी श्रीवास्तव 11 अ, (बालक) हिमांशु दूबे – 11 अ को बनाया गया। वहीं दूसरी ओर विद्यालय क्रीड़ा कप्तान (बालिका) कल्पना यादव 12 अ, (बालक) अंश रावत 12 अ को नियुक्त किया गया। इस दौरान चयनित सभी अभ्यर्थियों को प्राचार्य संगीता यादव ने नेम प्लेट लगाकर व फटका पहनाया और बधाई दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की समस्त गतिविधियों में इनकी सक्रिय भागीदारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button