गणतंत्र दिवस का यह दिन पूरे भारत में गर्व और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो इस वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि हैं।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां राष्ट्रपति का आगमन और तिरंगा फहराना
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही 21 तोपों की सलामी दी गई और हेलीकॉप्टरों से पुष्पवर्षा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य नेता समारोह में उपस्थित रहे।
परेड और झांकियां
ये भी पढ़े: प्रयागराज का ‘चांदनी चौक’: कम कीमत में बेहतरीन खरीदारी का मजा मौनी अमावस्या में पहुंचे तो इस बाजार को न करें मिस, 50 रुपये में टी-शर्ट और पैंट
कर्तव्य पथ पर परेड में इंडोनेशिया के मार्चिंग दल ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से ब्रह्मोस मिसाइल टुकड़ी ने कैप्टन सूरज सिंह के नेतृत्व में मार्च किया। परेड में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ “सारे जहां से अच्छा” की धुन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानमंत्री की वीर जवानों को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर वीर बलिदानियों को नमन किया। उनके साथ रक्षा मंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे।
विशेष अतिथियों का सम्मान
इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में 10,000 विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इनमें पैरालंपिक खिलाड़ी, उत्कृष्ट सरपंच, हथकरघा कारीगर और वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता शामिल थे।
अन्य समारोह और ध्वजारोहण
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। संघ मुख्यालय नागपुर में महानगर संघचालक राजेश लोया ने तिरंगा फहराया, जबकि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भिवंडी में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

गणतंत्र दिवस की महिमा
यह दिन भारत के संविधान की भावना का प्रतीक है। देश के विभिन्न हिस्सों में ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़े: Delhi Election: भाजपा का संकल्प पत्र 3.0 लॉन्च, 50 हजार सरकारी नौकरियां, महाभारत कॉरिडोर, यमुना की सफाई और अवैध कॉलोनियों को हक दिलाने का वादा