कल का मौसम: 26 जनवरी 2025 बादल, बर्फबारी और तापमान में गिरावट का अनुमान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों का मौसम

उत्तर भारत में मौसम का हाल
26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर मौसम के कड़े तेवर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति के चलते न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही।

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है, और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली का प्रदूषण स्तर
राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 187 रहा, जो “मध्यम” श्रेणी में आता है। हालांकि, प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में न पहुंचने से राहत है।

पंजाब और हरियाणा में सर्दी का असर
पंजाब में न्यूनतम तापमान 3.8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में कड़ाके की ठंड है। हरियाणा में भी करनाल, नारनौल और भिवानी जैसे स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों तक यहां भी देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़े: Delhi Election Update: BJP और APP मैं पोस्टर पॉलिटिक्स चरम पर, प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल का कटआउट यमुना में डुबोया, लिखा था- मैं यमुना साफ नहीं कर पाया, माफ करना

उत्तर प्रदेश में मौसम
यूपी में भी घना कोहरा और शीतलहर जारी है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और आगरा समेत कई जिलों में भीषण ठंड का असर है। हल्की बूंदाबांदी और पछुआ हवाओं के कारण ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

बिहार में कोहरे और शीतलहर का असर
बिहार के कई जिलों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। मुजफ्फरपुर, सिवान, पश्चिम चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, दिन के समय हल्की धूप से थोड़ी राहत मिलेगी।

राजस्थान में मौसम का मिजाज
राजस्थान के नागौर और फतेहपुर जैसे इलाकों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर का असर है। ऊना और हमीरपुर जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में ‘चिल्लई-कलां’ का दौर जारी है। यहां का न्यूनतम तापमान -8 डिग्री तक गिरा है। श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी ने सर्दी को और बढ़ा दिया है।

जानें कल आपके यहां कितना रहेगा तापमान
शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली1223
नोएडा1222
गाजियाबाद1122
पटना1221
लखनऊ1020
जयपुर1121
भोपाल1324
मुंबई1535
दरभंगा1222
जम्मू0717
प्रयागराज0922
कोलकाता1423
अहमदाबाद1523
बेंगलुरु1522
कानपुर1020
आगरा1021
फरीदाबाद1021
वाराणसी1020
गुरुग्राम1121
गोरखपुर1215
उज्जैन1021
गया1122
बेगूसराय1121
हापुड़1124
अंबाला1020
बुलंदशहर1221

क्या है ‘चिल्लई-कलां’?
कश्मीर में हर साल 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक ‘चिल्लई-कलां’ का दौर रहता है। इस दौरान तापमान सबसे कम होता है और बर्फबारी की संभावना अधिक रहती है। इसके बाद ‘चिल्लई-खुर्द’ (हल्की ठंड) और ‘चिल्लई-बच्चा’ (नरम ठंड) का समय आता है।

सावधानियां और अलर्ट
मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस पर यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। घने कोहरे और बारिश के कारण यातायात बाधित हो सकता है। भारी ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लें।

ये भी पढ़े: पट्टाभिषेक में खूब रोईं ममता कुलकर्णी, बोलीं- परीक्षा पास करके महामंडलेश्वर बनी हूं, यही थी महादेव की इच्छा, अब यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा

Hot this week

पीएम मोदी – डोनाल्ड ट्रंप बैठक: व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

व्हाइट हाउस में गुरुवार को आयोजित द्विपक्षीय बैठक में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img